अजयगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग घायल:पन्ना जिला अस्पताल रेफर, गुड़ बेचकर वापस लौट रहे थे

पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में खादिया हनुमान मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। गुड़ बेचकर वापस लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंहपुर निवासी संतोष शिवहरे (45) अपने बेटे अंश और माता हल्की बहू के साथ अजयगढ़ बाजार में गुड़ बेचकर वापस अपने गांव सिंहपुर लौट रहे थे। इसी दौरान, खादिया हनुमान मंदिर के पास उल्टी दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में चार लोग गंभीर घायल इस हादसे में संतोष शिवहरे, उनके बेटे अंश और माता हल्की बहू घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार माखनपुर निवासी प्रभुदयाल (पिता सुखदेव) भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। संतोष और प्रभुदयाल के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *