कुकदूर|शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुई में नववर्ष मनाया गया। इस मौके पर प्रधान पाठक सभाजीत सिंह ने सभी बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने कहा। साथ ही अभी से ही वार्षिक परीक्षा में जुट जाने कहा। उन्होंने बच्चों कॅरियर संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक जितेंद्र कुमार कश्यप, संकुल प्राचार्य राजेश कुमार धुर्वे, दुर्गा चरण पांडे, नोहर सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, मुकेश कुमार देवागन, मंसाराम लहरे, तामेश्वर बघेल, हेमंत कुमार साहू, उत्तरा वर्मा, धूर सिंह, चंदू धुर्वे उपस्थित थे।


