कुई में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, फाइनल 11 को

कुकदूर| बीआर धुर्वे व लखन सिंह धुर्वे की स्मृति में वनांचल क्रिकेट क्लब कुई ने गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की। सभी मैच गांव के क्रिकेट मैदान में हो रहा है। इस प्रतियोगिता का समापन 11 जनवरी को होगा। आयोजन समिति के डॉ. विनय धुर्वे ने बताया कि विजेता टीम को प्रथम इनाम 50 हजार 50 रुपए, द्वितीय 25 हजार 25 रुपए व तृतीय 15 हजार 15 रुपए दिए जाएंगे। मैन ऑफ सीरीज 3100 रुपए व मैन ऑफ द फाइनल मैच में 2500 रुपए मिलेगा। क्रिकेट टीम ए, बी, सी तीन ग्रुप में बंटी हुई है। यहां कुल 48 टीम भाग ले रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *