गुना में नए साल के पहले दिन मिली मामूली राहत के बाद शुक्रवार को सर्दी का दौर फिर लौट आया। सुबह 10 बजे तक पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर रह गई। धूप नहीं निकलने के कारण दिन में लोगों को चुभन वाली सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि, रात का तापमान बढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रही थी। छह दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना रहा। महीने में एक दिन तो पारा 8 डिग्री से भी नीचे चला गया था। केवल साल के आखिरी दिन (31 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा था। नए साल की शुरुआत (1 जनवरी) भी राहत के साथ हुई, जब न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान- इस हफ्ते ऐसी ही रहेगी ठंड
शुक्रवार सुबह से ही जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए, जिस कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट देखी गई। धूप न निकलने से लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह का बना रह सकता है। पिछले सात दिन का तापमान…


