श्योपुर में युवक का फांसी के फंदे पर मिला शव:टीआई बोले-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के विजरपुर गांव में एक युवक का फांसी के फंदे पर शव मिला। नरेंद्र मीणा (26) नाम के युवक ने बीती रात अपने कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने सुबह उसे फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन परिजनों के अनुसार, युवक को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अस्पताल पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीआई बोले-पीएम रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल का पुलिस ने किया निरीक्षण पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *