शहर के संतोषी मंदिर के पास रेस्टोरेंट है। यहां पर कई बार लोग गलत ढंग से वाहनों की पार्किंग कर देते हैं। सड़क पर बाइक के साथ चार पहिया वाहन भी बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे मार्ग से आवागमन को लेकर दिक्कत होती है। वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से हादसे का डर बना रहता है। लेकिन जिम्मेवार लोग पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए ध्यान नहीं देते। रविवार को मार्ग में स्थिति गंभीर हो जाती है। यातायात पुलिस को उक्त स्थल में पार्किग व्यवस्था सुधारने के लिए ध्यान देना चाहिए।


