दामापुर| महादेव क्रिकेट क्लब ग्राम सैहामालगी ने क्रिकेट प्रतियोगिता कराई। फाइनल मैच सैहामालगी व मरका के बीच खेला गया। सैहामालगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल किया। विजेता टीम को प्रथम इनाम 15 हजार रुपए दिए गए। समापन कार्यक्रम में लेखराम सिंगरौल, शिवनंदन चन्द्रवंशी, मोहन सिंगरौल, श्रीराम चन्द्रवंशी समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।


