अशोकनगर में फंदे पर लटका मिला अधेड़:नहीं मिला सुसाइड नोट, परिजनों बोले- रात में नशे में था

अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र के देरासा गांव में 50 वर्षीय जशरथ अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जशरथ रात के समय शराब के नशे में थे। रात को जब परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने जशरथ के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। खिड़की के ऊपर लगे जंगला से देखने पर जशरथ तोलिए के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। परिवार के सदस्यों ने तुरंत छुरी से तोलिया काटकर उसे नीचे उतारा। दरवाजा खुलने पर देखा कि उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *