विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति 22 तक

भास्कर न्यूज | कांकेर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर को किया गया। प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार कुर्रे ने बताया आयोग के निर्देशानुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित कर प्राप्त दावा-आपत्तियों की जानकारी साझा की जा रही है। इसी के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों की बैठक आहूत की गई। इसमें प्राप्त दावा-आपत्तियों की विधानसभावार जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अनुसार अंतागढ़ (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म 9 के अंतर्गत 83, फॉर्म 11 के अंतर्गत 37 तथा फॉर्म 11 ए के अंतर्गत 1 दावा-आपत्ति प्राप्त हुई। वहीं 80 भानुप्रतापपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म 9 के 21, फॉर्म.11 के 27, फॉर्म.11 ए के 1 तथा फॉर्म 11 बी के 1 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया 81 कांकेर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म.9 के 15] फॉर्म.10 के 2] फॉर्म.11 के 19 और फॉर्म.11 ए का 1आवेदन दर्ज किए गए। इस प्रकार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल फॉर्म 9 के 119, फॉर्म.10 के 2, फॉर्म.11 के 83, फॉर्म.11 ए का 3 तथा फॉर्म.12 बी का 1 दावा-आपत्ति प्राप्त हुई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी प्रविष्टियों का परीक्षण कर आवश्यक होने पर दावा-आपत्ति अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *