दतिया में मामूली विवाद में किसान की हत्या:बीच-बचान आने पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया, आरोपी फरार

दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के खिरिया सिजोरा गांव में बुधवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज के दौरान हुए झगड़े में 55 वर्षीय अतर सिंह कुशवाह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी फरार हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे अतर सिंह कुशवाह अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान बाहर से गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि रामनिवास कुशवाह हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ा था। उसके साथ भरत कुशवाह, राज कुशवाह और रवि यादव भी मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी मां-बहन की गालियां दे रहे थे और किसी पवन नाम के युवक को लेकर धमकियां दे रहे थे। बीच-बचाव करने निकले, जमीन पर पटककर किया हमला गाली-गलौज सुनकर अतर सिंह कुशवाह बाहर आए और विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने अतर सिंह को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान रामनिवास कुशवाह ने से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी कार में बैठकर फरार हो चुके थे। कुछ ही देर में अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला सूचना मिलने पर बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुरानी रंजिश की आशंका पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। गांव में फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *