बांदा में सपा नेता को फरसे से काट डाला:युवती खून से सना हथियार लेकर थाने पहुंची, बोली- सुखराज की लाश घर पर पड़ी है

‘सपा नेता सुखराज मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था। इसलिए उसे मार डाला। उसका शव घर पर पड़ा है।’ ये बातें खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंची भारती कही। उसे देखकर पहले किसी को कुछ समझ नहीं आया। पुलिस वालों में खलबली मच गई। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लिया और भारती को लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। जैसा उसने बताया था, पुलिस को कमरे में चारपाई पर सुखराज का कटा हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। भारती को हिरासत में लेकर थाने वापस आई और पूछताछ शुरू कर दी है। भारती ने जुल्म करते हुए पूरी घटना बताई। बताया कि सुखराज का उसकी मां से संबंध था। शराब के नशे में वो मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव का है। पहले 2 तस्वीरें देख लीजिए… अब 5 पॉइंट में पूरा मामला समझ लीजिए… रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी थे
बबेरू विधानसभा के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया- मुरवल निवासी सुखराज प्रजापति सपा का बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता था। दोनों परिवारों में अच्छा मेलजोल था। युवती के आरोपों पर अभी कुछ कह पाना ठीक नहीं होगा। सुखराज की पत्नी ने कुछ और बात बताई
ग्रामीणों नाम न बताने की शर्त पर कहा- सुखराज के दो बेटे और पत्नी हैं। सुखराज और भारती का मां काफी समय से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी भारती को भी थी। हालांकि, सुखराज की पत्नी कलावती ने एक अलग बात कही। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन भारती उन्हें घर बुलाने आई थी। कह रही थी कि नए साल पर मंगोड़ा बनाया है। घर बुलाकर भारती ने मेरे पति की हत्या कर दी। पुलिस सुखराज की पत्नी के बयान की की भी जांच कर रही है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि युवती को फरसे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- ‘शादाब जकाती संग रहती है पत्नी, मुझे जान का खतरा’:मेरठ में थाने पहुंचा पति, इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया यूपी में मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार शादाब साथ काम करने वाली महिला कलाकार इरम की वजह से मुश्किलों में हैं। इरम के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *