हैप्पी न्यू ईयर, शिमला-मनाली में टूरिस्टों का डांस, PHOTOS:जालंधर में उत्पात मचाने वाले भगाए; चंडीगढ़ में सरताज-बावा की परफॉर्मेंस

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर का जश्न मनाया गया। अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस गुरलीन चोपड़ा अपने पति के साथ गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुईं। लुधियाना के सतलुज क्लब, लोधी क्लब के अलावा जालंधर में जिमखाना क्लब में न्यू ईयर पर कार्यक्रम हुए। उधर, जालंधर में हवेली रेस्टोरेंट में उत्पात मचाने वाले युवक पुलिस ने भगाए। पुलिस कर्मचारी युवकों को लाठी मारते दिखे। चंडीगढ़ में पुलिस ने 10 सड़कों को नो व्हीकल जोन बनाया। यहां रात साढ़े 9 बजे से रात 2 बजे तक गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रही। इसके अलावा क्लबों के बाहर पुलिस की नाकाबंदी रही। चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में पंजाबी सिंगर रंजीत बावा और न्यू चंडीगढ़ में सतिंदर सरताज ने परफॉरमेंस दी। 12 बजते ही आतिशबाजी हुई। हिमाचल प्रदेश में शिमला, धर्मशाला, मनाली, डलहौजी समेत अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। टूरिस्ट सड़कों और पर्यटन स्थलों पर नाचते-गाते नजर आए।धर्मशाला में चल रहे कार्निवल में पंजाबी सिंगर गैरी संधू प्रस्तुति देने पहुंचे। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *