यातायात पुलिस ने षिविर में 72 वाहन चालको का करवाया नेत्र परीक्षण

यातायात पुलिस ने षिविर में 72 वाहन चालको का करवाया नेत्र परीक्षण
अनूपपुर।
बस स्टैंड को व्यवस्थित करने हेतु मार्किंग कर बस ऑटो एवं हाथ ठेला का स्थान किया गया निर्धारित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों की आंखों के परीक्षण हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चिकित्सालय से नेत्र विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण कर, उन्हें आईसाइड के विषय में आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 72 वाहन चालकों द्वारा अपनी आंखों का चेकअप करवाया गया। जिसमें 5 वाहन चालकों की आंखों में आई साइड संबंधी दिक्कत होने पर उन्हें जिला अस्पताल इलाज हेतु बुलाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर जैतहरी में यातायात प्रभारी ज्योति दुबे द्वारा ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों एवं उनके परिजनों को सड़क सुरक्षा के संबंध में बताया गया तथा उनसे यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। विगत दिवस सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा बस स्टैंड अनूपपुर एवं कोतमा में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे ,इसके पालन में आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर बस स्टैंड में बस ऑटो एवं हाथ ठेला के खड़े होने का स्थान निर्धारित किया गया तथा स्टॉप लाइन बनाकर बस ऑटो एवं हाथ ठेला वालों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *