जवाहर नवोदय चयन परीक्षा जिले के 17 परीक्षा केन्द्रो में शांतिपूर्वक संपन्न

जवाहर नवोदय चयन परीक्षा जिले के 17 परीक्षा केन्द्रो में शांतिपूर्वक संपन्न
अनूपपुर।
जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की चयन परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को जिले में बनाए गए 17 निर्धारित परीक्षा केन्द्रो में प्रातः 11ः00 से 1ः30 तक शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।  परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्टर हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने परीक्षा केन्द्रो के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि नामांकित किए थे जो निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन किया जवाहर नवोदय विद्यालय के चयन परीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक चयन परीक्षा के लिए दर्ज 3848 विद्यार्थियों में से 3286 ने परीक्षा में सहभागिता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *