कपूरथला में गोली मारकर महिला की हत्या:दो बाइकों पर आए बदमाश, 4 राउंड फायरिंग की; पति-बेटा विदेश में रहते हैं

कपूरथला शहर के मोहल्ला सीनपुरा में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गोली मार कर महिला की हत्या कर दी गई है। दो बाइकों पर आए बदमाशों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतक की पहचान मृतक महिला की पहचान सीनपुरा निवासी हेमप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक महीने पहले ही विदेश से लौटी थी। उनके पति और बेटा विदेश में ही रहते हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। फायरिंग के कारणों को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। फायरिंग दो बाइक सवार बदमाशों ने की है। इस घटना के बाद मोहल्ला सीनपुरा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *