खैरथल कॉलेज में NSS शिविर शुरू:सात दिन तक चलेगा, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत के गायन से हुई। डॉ. दीपक कुमार ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने योग और जुंबा किया, जिसमें लेखाधिकारी मनोज गुप्ता ने योगासन कराए। स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान शिविर में स्वयंसेवकों को कुछ रोचक खेल भी खिलाए गए, जिसके बाद उन्होंने श्रमदान करते हुए कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। बौद्धिक सत्र के दौरान कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् रमेश चंद गुप्ता का स्वागत किया। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे रमेश चंद गुप्ता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने महाविद्यालय की ओर से अतिथि रमेश चंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। पर्यावरण संरक्षण पर कविताएं और भाषण हुए स्टाफ सदस्य मीठालाल रैगर ने स्वयंसेवकों के साथ एनएसएस से मिलने वाले अनुभवों को साझा किया। सांस्कृतिक सत्र में दीपक, कामिया, मुस्कान, कोमल, हीना, प्रीति, मोनिका, सोनी और मनीष ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। नेहा और मनीषा ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ. सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ और प्रभुदयाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *