भरतपुर के लखनपुर थाना इलाके एक कार एक ट्रक से टकरा गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ भरतपुर अपने पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए आई थी। इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। महिला पति के साथ पैर का प्लास्टर करवा कर जा रही थी डेहरा मोड़ चौकी इंचार्ज एदल सिंह ने बताया कि पूजा शर्मा (26) निवासी आमोली साल के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। पूजा अपने पति गौरव शर्मा के साथ प्लास्टर कटवाने के लिए भरपतुर आई थी। गौरव अपनी पत्नी के पैर का फ्रेक्चर कटवाकर वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान डेहरा मोड़ और पहरसर के बीच HP पेट्रोल पंप के पास गौरव की कार के ट्रक से टकरा गई। कार ट्रक से टकराई घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव शर्मा के भी काफी चोटें आई हैं। उसका इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। पूजा और गौरव के दो बच्चे हैं गौरव ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बच्चा 6 साल का है और छोटी बेटी 2 साल की है। पूजा और गौरव की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। पूजा के पैर में फ्रेक्चर था। इसलिए उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। उसका इलाज भरतपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।


