गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों के 2 गुट भिड़े:पुरानी रंजिश को लेकर पत्थरों से हमला, एक कैदी के सिर में चोट लगी

गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान एक गुट ने दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें एक कैदी घायल हो गया। घटना के बाद जेल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम 5 बजे हुई। कैदियों के बीच हुई इस झड़प में एक कैदी के सिर पर चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य मौके पर केंद्रीय जेल पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कैदियों को अलग-अलग बैरकों में बंद कर दिया गया। घायल कैदी कलानौर का रहने वाला हमले में घायल कैदी की पहचान कोमलप्रीत सिंह निवासी कलानौर के रूप में हुई है। उस पर गुरजंट सिंह निवासी तरन तारन, पवन निवासी अलीवाल, मनिका निवासी शहाटा अमृतसर, सुखजीत सिंह जंडियाला और अमनदीप सिंह निवासी कलानौर ने पत्थरों से हमला किया। जेल के भीतर ही चल रहा घायल का इलाज घायल कैदी कोमलप्रीत सिंह का इलाज जेल के भीतर ही किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। फिलहाल जेल के अंदर स्थिति नियंत्रण में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *