सिवनी के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल रोड पर डुंगरिया के पास एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। सिवनी आ रहे थे बाइक सवार डूंडा सिवनी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारी निवासी हेमंत पिता राजेंद्र (31) और पीछे बैठी रमोती बाई पति होमन सिंह उइके (58) सिवनी आ रहे थे। डुंगरिया के पास बोरवेल मशीन के एक ट्रक चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक और महिला सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर, हाथ, पैर और अन्य अंगों में चोटें आईं। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त हादसे में रमोती बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हेमंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां वाहनों और लोगों का आवागमन अधिक रहता है। पुलिस लगातार वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।


