सीधी में यूथ कांग्रेस मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाया:इंदौर दूषित पानी से मौतें, पत्रकारों से अभद्रता पर जताया विरोध

सीधी के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर में दूषित पानी पीने से बच्चों की मौत और एक पत्रकार से बातचीत के दौरान मंत्री की ओर से कथित अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।
राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बच्चों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पहले कफ सिरप कांड के बाद अब इंदौर में दूषित पानी से बच्चों की मौत सरकारी लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाती है। मंत्री विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफे की मांग करुण सिंह ने आरोप लगाया कि जब संवाददाताओं ने इस गंभीर मामले पर मंत्री से सवाल किए, तो उन्होंने अभद्र और गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने मांग की कि मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद से इस्तीफा दें। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था लगभग नदारद रही। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन से पहले कोतवाली पुलिस को विधिवत सूचना दी थी, इसके बावजूद पर्याप्त पुलिस बल या अग्निशमन जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं थी। मौके पर मौजूद एकमात्र पुलिसकर्मी प्रदर्शन को रोकने के बजाय वीडियो बनाते हुए नजर आया, जिस पर लोगों ने सवाल उठाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *