गोद भराई समारोह में शर्मनाक हरकत:वधू पक्ष ने वर के भाई की मूंछें काटीं, वीडियो वायरल

करौली जिले में गोद भराई समारोह के दौरान शर्मनाक घटना सामने आई है। नादौती क्षेत्र के रोसी गांव में आयोजित कार्यक्रम में वधू पक्ष के लोगों ने वर के भाई की मूंछें काट दीं। यह घटना तब हुई जब वधू की होने वाली ननद ने उसे नापसंद कर दिया। घटना टोडाभीम के करीरी गांव से आए लोगों के साथ हुई, जो एक युवती की गोद भराई में शामिल होने गए थे। रस्म के दौरान जब वर की बहन ने वधू को नापसंद किया, तो वधू पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों को इकट्ठा किया और वर पक्ष के युवक की मूंछें काट दीं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और वधू पक्ष की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। हालात को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों के लोगों ने बैठक कर मामले पर चर्चा की। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और टोडाभीम पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *