राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के राजस्थान इकाई में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी, प्रदेश प्रभारी साहिल शर्मा, अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जारी सूची के अनुसार अजमेर संभाग में महेश चौधरी को प्रभारी और अंकित चौधरी और जितेंद्र कड़ेला को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं बीकानेर में हरेंद्र चौधरी को प्रभारी और पवन नंदीवाल और अरुण शर्मा को सहप्रभारी, भरतपुर संभाग में रोहिताश मीणा प्रभारी और राजेंद्र यादव और अतुल शर्मा को सहप्रभारी बनाया गया है। जयपुर संभाग में एनएसयूआई प्रभारी की जिम्मेदारी मोहित यादव और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी राकेश रावत और मंजीत मूंड को दी गई है। जोधपुर संभाग में रविंद्र मेहलावत को प्रभारी और संपत गुर्जर व जबेर खान को सहप्रभारी, कोटा संभाग में नोमान खान को प्रभारी और जयेश चौधरी व महिपाल यादव को सहप्रभारी, उदयपुर संभाग में दीपक जाखड़ को प्रभारी और प्रणव माथुर व संजय सेन को सह-प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी ने बताया- संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी संभागों और जिलों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही विभिन्न विंग्स में भी नए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व का अवसर देना और संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने बताया- NSUI राजस्थान के वरिष्ठ नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। इस फेरबदल से छात्र संगठन का आधार और मजबूत होने की उम्मीद है, जो राज्य में छात्र राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगा। यहां देखें सूची


