उदयपुर में लेपर्ड ने महिला पर अटैक किया:तेज चिल्लाने के बाद झपट्टा मारा, बकरी को उठा ले गया

उदयपुर के झाड़ोल इलाके के एक गांव में लेपर्ड ने महिला पर अटैक कर उसे घायल कर दिया। महिला एनीकट पर बकरियों को पानी पिलाने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से आए लेपर्ड पर अटैक कर दिया। महिला के गले, हाथ और पांव पर हमला हुआ। तेज चिल्लाने पर लेपर्ड ने महिला को छोड़ा और बकरी को झपट्टा मारकर उसे ले गया। घटना बाघपुरा के पालिया खेड़ा क्षेत्र की घटना है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण घायल महिला को झाड़ोल अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार करवाया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई। रेंजर होरीलाल सैनी ने बताया कि लेपर्ड के अटैक के बाद मौका-मुआयना करने के बाद एक पिंजरा भी मौके पर लगाया है। जानकारी के अनुसार ईना (30) पति सूरज डामोर दोपहर में बकरियां चराने पहुंची थी। इसी दौरान करीब 2.30 बजे नया खोला वन क्षेत्र से आए लेपर्ड ने अटैक कर दिया। महिला ने लेपर्ड से बचने के लिए करीब 2 मिनट तक संघर्ष भी किया। इसके बाद ग्रामीणों ने एनीकट के जंगल में लेपर्ड को ढूंढने की कोशिश भी की, मगर सफलता नहीं मिल पाई। इनपुट – दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *