नशे की सप्लाई के लिए मकान पर लगे पोस्टर:दो युवकों के नाम और फोन नंबर के साथ चिपकाए पोस्टर, पुलिस ने हटवाए

हनुमानगढ़ के गोलूवाला थाना क्षेत्र के लखासर गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव के मुख्य बस स्टैंड स्थित मकान पर मेडिकेटेड नशे की सप्लाई से जुड़े पोस्टर चिपकाए गए, जिनमें दो युवकों की तस्वीरें और मोबाइल नंबर दर्ज थे। हालांकि एसपी इस घटना को आपसी रंजिश का नतीजा बताया है। पोस्टर में प्रेम कुमार और भीम ठेकेदार नाम के दो व्यक्तियों का जिक्र था, जिन्हें कथित तौर पर नशीले पदार्थों की सप्लाई से जोड़ा गया था। पोस्टर पर लिखा गया संदेश “सावधानी से सप्लाई की जाएगी” ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पोस्टरों को हटवा दिया। हालांकि, पुलिस के अनुसार जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें कोई पोस्टर नहीं मिला और न ही किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। गोलूवाला थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर लगाने के पीछे शरारत का इरादा था या कोई अन्य उद्देश्य। ग्रामीण इस घटना से चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। आपसी रंजिश के चलते लगाए गए पोस्टर
एसपी अरशद अली ने दूरभाष पर बताया की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी आपसी रंजिश के चलते ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं। पारिवारिक विवाद जैसा होना सामने आया है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिस किसी ने ये हरकत की है उसपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *