बांसवाड़ा में 1Kg अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:बैग में रखकर सप्लाई करने आया था; पुलिस और डीएसटी की कार्यवाही

बांसवाड़ा में एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सदर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो 35 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6.40 लाख रुपए बताई जा रही है। ​नाकाबंदी देख भागने लगा, पुलिस ने पकड़ा​
सदर थानाधिकारी रूपसिंह और DST प्रभारी विवेकभान सिंह की टीम ने शुक्रवार को मलवासा गांव में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान दोपहर करीब 3:55 बजे सागडोद की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोका। तलाशी लेने पर बाइक पर टंगे बैग के अंदर एक पॉलीथिन मिली, जिसमें भारी मात्रा में अफीम भरी हुई थी। इसके बाद युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। अफीम की सप्लाई देने आया था
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया की वह महेंद्र नाम के व्यक्ति को अफीम देने के लिए आया था। मोबाइल से ही उससे सम्पर्क हुआ था। कार्यवाही की भनक लगने पर वह भाग निकला। NDPS एक्ट में मामला दर्ज
​पुलिस ने अफीम और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव कुमार(24) पुत्र दिलीप चरपोटा निवासी मेनाखोटा माजिया, थाना अरथूना के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *