सांसद कस्वां अफसरों से बोले-हमें बेवकूफ बनाते हो:घर की दुकान है क्या, एक पंचायत को करोड़ों कैसे दिए, आप लोगों ने अति कर रखी है

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने जिला लेवल बैठक में नरेगा में गड़बड़ियों से लेकर पानी और सफाई की समस्या पर अफसरों को जमकर फटकार लगाई। तारानगर क्षेत्र में एक पंचायत को हर महीने नरेगा में एक करोड़ देने को लेकर कस्वां ने कहा, आपके घर का पैसा है क्या जो इस तरह बांटोगे, एक सरपंच को करोड़ों कैसे दे दिए। तहसील की यह जनता पागल है क्या? हम आपका वेट करेंगे क्या, आप देश का पैसा इस तरह बांट रहे हो, एक सरपंच को करोड़ों रुपए दे दिए कौन है वह सरपंच? यह घर की दुकान है क्या, संसद में उठाऊंगा मामला कस्वां ने कहा- आपकी जिम्मेदारी है कि सभी पंचायत समितियों और पंचायतों को आप बराबर साथ लेकर चलें। नरेगा में 300 करोड़ रुपए जिले में आता है, कल कोई कहेगा मैं 150 करोड़ सुजानगढ़ ले जाऊंगा, राजगढ़ में ले जाऊंगा। यह घर की दुकान है क्या, इसके खिलाफ एक्शन लीजिए और BDO को नोटिस दीजिए। मैं इस मुद्दे को लोकसभा में उठाऊंगा कि आपने किस तरह मजाक बना रखा है नरेगा को। आप ईओ हो ,मैं भी नहीं जानता राहुल कस्वां ने सरदारशहर नगर पालिका के सीईओ को गंदगी के मुद्दे पर फटकारते हुए कहा कि आप ईओ हो ,मैं भी नहीं जानता। लेकिन लोग हमें जानते हैं, हमसे शिकायतें करते हैं। लोग हमें गालियां बकते हैं। मूविंग रोड्स से कचरा हटना चाहिए। मुख्य सड़कों पर कचरा नहीं होना चाहिए, पानी नहीं रुकना चाहिए, सभी ईओ इस पर काम करें। चूरू की पूरे देश में नाक कटवा दी राहुल कस्वां ने कहा- आपका मुख्य काम ही सफाई का है। पता नहीं आप क्या कर रहे हो, किस काम में लग गए। किसकी दुकान तोड़ दोगे, नोटिस निकाल दोगे। आप यह तोड़फोड़ करने आए हो या लोगों की सुविधा के लिए आए हो। आप लोग पिक और चूज कर रहे हो। आप लोगों से सफाई होती नहीं, जहां पर पब्लिक टॉयलेट गंदे हैं, उनकी सफाई करवाएं। पूरे देश मैं चूरू की बदनामी करवा दी, कैसे गंदे टॉयलेट का वीडियो घूम रहा है। अफसरों से कहा- आपने अति कर रखी है, हमें बेवकूफ बनाते हो सांसद कस्वां ने पानी के मुद्दे पर जलदाय विभाग के अफसर को भी फटकार लगाई, कहा कि आप लोगों ने अति कर रखी है, आप रिपोर्ट दिखा-दिखाकर हमें बेवकूफ बनाते हो कि 70% घरों में पानी दे दिया। किसी भी गांव में पानी नहीं आ रहा, प्रधान बैठे हैं, विधायक बैठे हैं। हमारे पानी की क्वांटिटी घटा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *