पन्ना में कट्टा लहराकर पैसे मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:एक बदमाश दमोह, दूसरा छतरपुर का; सिमरिया में युवक से लूट की थी

पन्ना जिले की सिमरिया पुलिस ने राहगीरों को डरा-धमकाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर छतरपुर जिले में हत्या के प्रयास और लूट जैसे 24 से अधिक केस पहले से ही दर्ज हैं। लूट की यह वारदात सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम साटाबुद्ध सिंह में हुई। आरोपी हर्ष सिंह उर्फ ‘सिक्सर’ और राज उर्फ इन्द्रजीत ने सत्यव्रत तिवारी नामक व्यक्ति को रास्ते में रोका। बदमाशों ने फरियादी के साथ अभद्रता की और कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए ‘शराब पार्टी’ के लिए पैसों की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने जबरन फरियादी का मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। घेराबंदी कर पशु अस्पताल के पास से पकड़े गए आरोपी पुलिस को गुरुवार रात सटीक सूचना मिली कि दोनों बदमाश सिमरिया के पशु अस्पताल के पास छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने बिना देरी किए घेराबंदी की और हर्ष सिंह उर्फ सिक्सर (निवासी सिमरिया) और राज उर्फ इन्द्रजीत सिंह (निवासी दमोह) को गिरफ्तार कर लिया। लोडेड कट्टा, मोबाइल और पल्सर बाइक जब्त पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो मुख्य आरोपी ‘सिक्सर’ के पास से 315 बोर का एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर 220cc बाइक और फरियादी का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और जिले में गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *