गाजियाबाद में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा:रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका के साथ की थी मारपीट, गिरफ्तारी से बचने के लिए बवाल

गाजियाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आज मोदीनगर पहुंची। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के करीब 70-80 कार्यकर्ता थाना में पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और बाद में थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस हिंदू कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है और एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। 30 दिसंबर को मोदीनगर के एक रेस्टोरेंट में बैठे एक युवक और युवती के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और गाली-गलौच का वीडियो सामने आया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी-प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की। युवती को अर्धनग्न हालत में ही गालियां दी और मारा-पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद देर रात मोदीनगर थाने के दरोगा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, उस समय पुलिस ने बताया था कि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है, जिसकी जांच की जा रही है। अब देखिए रेस्टोरेंट के अंदर मारपीट की तस्वीरें अब पढ़िए वीडियो में जो कुछ दिख रहा था 1 मिनट 37 सेकेंड का यह वीडियो मोदीनगर में मेरठ रोड स्थित क्लासिक पिज्जा होटल का था। वीडियो में बहुत से लोग रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे थे, तभी 6-7 लोग रेस्टोरेंट के अंदर आते हैं और एक कमरे का दरवाजा खोलते हैं। कमरे के अंदर से वो लोग एक युवक को शर्ट का कालर पकड़कर बाहर निकालते हैं। फिर उसे 3-4 थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद 2-3 लोग कमरे से आपत्तिजनक हालत में लड़की को बाहर निकालते हैं। इस बीच युवक लड़की को अंदर करने और छिपाने की कोशिश करता रहता है। युवक कहता है- भैया क्या कर रहे हो, मैं हिंदू हूं…
इसके बाद कुछ लोग लड़की से कपड़े पहनकर बाहर आने को कहते हैं। लड़की अंदर जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लेती है। इस बीच युवक उन लोगों से माफी मांगने लगता है। लेकिन, वो लोग युवक को लगातार थप्पड़ मारते रहे। वो युवक से बार-बार उसका नाम पूछकर पीटते रहे। युवक ने कहा- भैया मैं आप लोगों को जानता हूं। मैं हिंदू हूं। मेरा नाम लक्ष्य है। मुझे छोड़ दो। रिषभ भैया रुक जाओ, मत मारो। लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लगातार युवक को पीटते रहते हैं। वीडियो में कोई भी गर्म कपड़े पहने हुए नहीं दिख रहा। इसके चलते वीडियो पुराना बताया जा रहा है। युवक भी मोदीनगर क्षेत्र के पास के गांव का रहने वाला बताया गया है। मोदीनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने कहा- दो दिन पहले एक वीडियो के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आज कुछ लोग थाने में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आए थे, जिन्हें समझाया गया कि पूरे मामले में तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। ————— ये भी पढ़ें- यूपी में BJP विधायक की मौत, मीटिंग में आया हार्टअटैक:डॉ. श्याम बिहारी ने कल बर्थडे मनाया था, मंत्री के साथ सर्किट हाउस में थे यूपी के बरेली में भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। विधायक श्याम बिहारी सर्किट हाउस में थे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मीटिंग ले रहे थे। दोपहर करीब सवा 2 बजे अचानक विधायक की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। वे सीना पकड़कर बैठ गए। पसीना छूटने लगा। यह देख मीटिंग में अफरा-तफरी मच गई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *