ये गांधीगिरी है : ट्रॉफिक नियम तोड़ने वालों को थमाया गुलाब

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन थीम पर आधारित अभियान के दूसरे दिन मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने गांधीगिरी अपनाते हुए ट्रॉफिक नियम तोड़नेवालों को गुलाब थमाया। सरायकेला मोड़ के पास ट्रॉफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब फूल देकर एवं माला पहना कर ट्रॉफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी द्वारा अपील किया गया कि दुर्घटनाएं ‘किस्मत’ से नहीं, बल्कि ‘लापरवाही’से होती हैं। थाना प्रभारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिंदा हैं, तो सुरक्षा का अहसास जरूरी है। यह सोचना छोड़ दें कि किस्मत होगी तो बच जाएंगे। किस्मत के भरोसे नहीं, समझदारी से चलें। इंतजार की अहमियत : आपकी एक लापरवाही घर के इंतजार को उम्र भर के मातम में बदल सकती है। ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस: नशे की हालत में वाहन चलाना अपराध और जानलेवा जोखिम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *