आगरा में सरेराह स्कूटी सवारों ने छीना पर्स, VIDEO:युवती मुंह के बल सड़क पर गिरी लेकिन नहीं छोड़ा पर्स; 2 घंटे बाद दोनों गिरफ्तार

आगरा की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवती का पर्स छीनने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने पर्स नहीं छोड़ा। वो सड़क पर गिर गई। बदमाश उसे घसीटता रहा। इसके बाद बदमाश स्कूटी से उतरकर फिर उसकी ओर बढ़ा। तभी वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। लोगों को देख एक बदमाश भाग गया। जबकि दूसरे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया। लेकिन पुलिस ने उसे चौकी से ही छोड़ दिया। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फिर से बदमाश को पकड़कर ले आई। सबसे पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना
घटना गुरुवार यानी 16 जनवरी को दोपहर करीब साढे़ तीन बजे की है। एक युवती पैदल विजय नगर से जा रही थी। तभी सामने से काले रंग की स्कूटी पर दो युवक आते हैं। दोनों मुंह पर मास्क लगाए थे। युवती को देखकर वो अपनी एक्टिवा घुमा लेते हैं। युवती के पास जाकर एक्टिवा की रफ्तार धीमी कर देते हैं। इतने में पीछे बैठे बदमाश ने युवती के पर्स पर झपट्‌टा मारकर खींचने की कोशिश करता है। लेकिन खींचतान में युवती ने पर्स नहीं छोड़ा और घिसटते हुए सड़क पर गिर पड़ती है। इसके बाद भी युवती ने पर्स नहीं छोड़ा। लोगों ने पकड़ा एक बदमाश
इतना होने के बाद भी बदमाश के स्कूटी से उतरकर युवती की ओर आगे बढ़ता है। युवती पीछे हटने का प्रयास करते हुए फिर से गिर पड़ती है। तभी सामने से एक एक्टिवा सवार आता है। उसे देखकर स्कूटी सवार अपने साथी को छोड़कर भाग जाता है। तभी वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। एक्टिवा सवार युवक ने दूसरे बदमाश को रोक लिया। तभी अन्य लोग भी आ गए। चप्पल से की पिटाई
तभी वहां पर युवती भी आ जाती है। युवती ने चप्पल से बदमाश की पिटाई लगाई। इसके बाद अन्य लोगों ने भी बदमाश को पीटा। इसके बाद लोग बदमाश को विजय नगर पुलिस चौकी पर ले जाकर पुलिस के हवाले कर देते हैं। कार्रवाई के बजाए छोड़ दिया
लोगों ने एक बदमाश को चौकी पर सौंपा। मगर, पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उसे छोड़ दिया। घटना के बाद जब वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आईं। महज दो घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। छत्ता के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि स्कूटी चलाने वाले आरोपी का नाम आशीष कुमार निगम निवासी डाकखाने वाली गली जीवनी मंडी और पीछे बैठे आरोपी का नाम शिवांक शर्मा उर्फ सनी पचौरी निवासी जीवनी मंडी है। ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में स्टेट बैंक में आधे घंटे तक खून-खराबा; चाकू-तमंचा लेकर बैंक लूटने पहुंचा, घुसते ही गार्ड को मारा चाकू, मैनेजर समेत तीन घायल कानपुर घाटमपुर के पतारा कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार को एक हथियारबंद युवक ने लूट का प्रयास किया। बैंक में घुसते ही युवक गार्ड से भिड़ गया। इस दौरान लुटेरे ने गार्ड को दो बार चाकू मारा। जो भी सामने आया उस पर वार करने लगा। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *