क्रिकेटर रिंकू के घर को प्रिया ने फाइनल किया:बंगले का इंटीरियर चेंज करवाया;1 साल से दोनों टच में; फैन्स ने पूछा- शादी कब

जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज सुर्खियों में है। वजह है कि उनका रिश्ता टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के साथ पक्का हो गया है। दोनों का रोका भी हो चुका है। प्रिया-रिंकू के बीच एक साल से मुलाकात हो रही है। रिंकू के अलीगढ़ स्थित बंगले को प्रिया ने फाइनल ही किया। अप्रैल, 2024 में प्रिया रिंकू घर के पहुंची थीं। उन्होंने बंगले का इंटीरियर भी चेंज करवाया था। तूफानी सरोज बोले-अभी सगाई नहीं हुई है
प्रिया के पिता केराकत विधायक तूफानी सरोज का कहना है कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है। रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में न्यायिक अधिकारी हैं, उनके पास रिश्ते को लेकर बात की। हम इस रिश्ते पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। शादी का मामला है, इसीलिए अभी बहुत कुछ सोच समझकर फैसला लेना होगा, लेकिन दोनों की सगाई की खबर सही नहीं है। रिंकू सिंह के बंगले की 3 तस्वीरें देखिए… साढ़े 3 करोड़ में खरीदा मकान
रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन गोल्डन स्टेट में साढ़े तीन करोड़ का बंगला खरीदा है। उनके बंगले में 6 बेडरूम है। घर में एक बड़ा मंदिर, स्विमिंग पूल है। यहां उनका वह बैट भी रखा गया है। जिससे उन्होंने 6 छक्के लगाए थे। बता दें रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 है और उनके घर का नंबर 38 है। आखिरी में पढ़िए सोशल मीडिया पर X यूजर्स ने कहा… शाहरुख खान ने कहा था- रिंकू तुम्हारी शादी में डांस करूंगा
अप्रैल, 2023 में रिंकू सिंह के छक्कों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया। पूछा भी था कि शादी कब करेंगे। यह भी बोले- वह ज्यादा किसी शादी में नहीं जाते, मगर उनकी शादी में शामिल होंगे। डांस भी करेंगे। तभी से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगीं। अब पढ़िए कौन हैं प्रिया सरोज? बीजेपी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराया
प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। अब बात रिंकू सिंह की… पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया, परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगों तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू
रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *