पीलीभीत में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला ITI शिक्षक गिरफ्तार हो गया है। आरोपी ने शुक्रवार को ई-रिक्शा में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उसे हाईवे पर किंग ढाबा के पास से पकड़ा। आरोपी का थाने से लंगड़ाते हुए निकलने का वीडियो सामने आया है। घटना पीलीभीत के नौगवां चौराहे की है। आरोपी शिक्षक सतनाम सिंह पूरनपुर नगर का रहने वाला है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया- पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। पहले घटना की 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला…
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में उसकी ट्रेनिंग चल रही है। वह रोज गांव से शहर आती है। शुक्रवार सुबह वो मैजिक में सवार होकर गांव से शहर पहुंची। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के दूधिया मंदिर रोड से वह ई-रिक्शा में बैठी। ई-रिक्शा में एक युवक पहले से बैठा था। युवक ने छेड़छाड़ करते हुए ई-रिक्शा हाईवे की बजाए लेखराज चौराहा की तरफ मुड़वा दिया। नई-रिक्शा जब दूसरे रूट से ले जाने लगे तो छात्रा ने इसका विरोध किया। तब ई-रिक्शा चालक ने कहा कि युवक को उतारने के बाद आपको अस्पताल पहुंचा देंगे। दूधिया मंदिर के पास पहुंचते ही युवक गंदे कमेंट के साथ बैड टच करने लगा। छात्रा ने समझाया, छेड़ देने की गुहार लगाई, तब भी युवक नहीं माना। खुद को अकेला देखकर छात्रा ई-रिक्शा से कूद गई। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें छात्रा ई-रिक्शा से कूदती हुई दिख रही है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए 5 टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें एक ई-रिक्शा में एक युवक बैठा दिख रहा है। उसी रिक्शे से एक छात्रा कूदती है। उसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ———————— यह खबर भी पढ़ें- आगरा में सरेराह स्कूटी सवारों ने छीना पर्स, VIDEO:युवती मुंह के बल सड़क पर गिरी लेकिन नहीं छोड़ा पर्स; 2 घंटे बाद दोनों गिरफ्तार आगरा की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवती का पर्स छीनने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने पर्स नहीं छोड़ा। वो सड़क पर गिर गई। बदमाश उसे घसीटता रहा। इसके बाद बदमाश स्कूटी से उतरकर फिर उसकी ओर बढ़ा। तभी वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। लोगों को देख एक बदमाश भाग गया। जबकि दूसरे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया। लेकिन पुलिस ने उसे चौकी से ही छोड़ दिया। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फिर से बदमाश को पकड़कर ले आई। यहां पढ़ें पूरी खबर


