पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को शनिवार को पाक्सो कोर्ट से रेप मामले में जमानत मिल गई है। बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत दी। हालांकि अभी उनकी जेल से रिहाई नहीं हो पाएगी। गैंगस्टर मामले में भी जमानत करानी होगी। नवाब सिंह के वकील अशोक कुमार जैन, आशुतोष कुमार मिश्रा और शिव कुमार यादव ने जमानत याचिका दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने नवाब सिंह यादव पर लगाए गए केस को गलत और राजनीति से प्रेरित बताया। बचाव पक्ष के वकीलों ने दावा किया कि नवाब सिंह यादव ग्रेजुएशन की पढ़ाई के समय छात्रसंघ अध्यक्ष रहे चुके। पढ़ें पूरी खबर सपा ने कहा- मिल्कीपुर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे, चुनाव आयोग को लिखा पत्र समाजवादी पार्टी ने अयोध्या पुलिस पर अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का बड़ा आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा गया है कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव को प्रभावित करने के लिए पुलिस उनके कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने मांग की है कि थानाध्यक्ष इनायतनगर देवेन्द्र पाण्डेय, थानाध्यक्ष कुमारगंज अमरजीत सिंह और थानाध्यक्ष खण्डासा संदीप सिंह को तत्काल अयोध्या से बाहर स्थानान्तरित किया जाये। उन्होंने यह भी मांग की है कि पार्टी के निर्दोश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों पर दर्ज झूठी एफआईआर निरस्त की जाए ताकि मिल्कीपुर में भयमुक्त, स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके। उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही यह तीना थानाध्यक्ष पार्टी के दर्जन भर से अधिक पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर भय का माहौल बनाया जा रहा है। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है और निष्पक्ष चुनाव सम्भव नहीं है। मां के पीछे दौड़ीं बच्चियां, ट्रेन से कटी; मौत, चीख सुनकर महिला हुई बेहोश रामपुर के मिलक क्षेत्र में मां के पीछे-पीछे दौड़ रहीं दो मासूम बहनें अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे दोनों बहनों की कटकर मौत हो गई। दोनों बच्चियां अपने ननिहाल मेहंदीनगर गांव में थीं। मां खाना बनाने के लिए सूखी लकड़ी लेने रेलवे ट्रैक पार कर जंगल की तरफ जा रही थीं। उन्हें जाता देख बेटी पीहू और जाह्नवी दौड़ रही थीं। उपासना रेलवे ट्रैक पार कर चुकी थीं। लेकिन बेटियां पीछे रह गई थीं। पढ़ें पूरी खबर… बिजनौर में बेटी की हत्या कर मां ने किया सुसाइड, वारदात के समय पति गया था बैंक बिजनौर में गर्भवती महिला ने अपनी 5 साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय घर पर सिर्फ मां–बेटी थे। पिता किसी काम से बैंक गया था। वापस लौटने पर उसे घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में BJP नेता का बेटा लापता; नोटबुक में लिखा- मम्मी-पापा, दोस्तों को परेशान मत करना ‘मैं जा रहा हूं, मम्मी-पापा मुझे मत ढूंढना, न ही मेरे दोस्तों को परेशान करना, पुलिस को भी मत बताना। मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, बहुत जल्द फिर वापस आ जाऊंगा।’ ये बातें अपनी नोटबुक में लिखकर गोरखपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिशिर वर्मा का 13 साल का बेटा ऋषभ वर्मा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। शुक्रवार देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे मोहल्ले में खोजा। उसके दोस्तों से जानकारी की। मगर उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की खोज शुरू कर दी है। मामला शाहपुर इलाके के धर्मपुर का है। पढ़िए पूरी खबर फतेहपुर में रोडवेज बस में लगी आग, नहीं थी कोई सवारी, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान फतेहपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। खखरेरू थाना क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी पुल के पास फतेहपुर डिपो की एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। घटना उस समय हुई जब चालक और परिचालक देश दीपक बस को लेकर यमुना कटरी के कोट गांव से सवारियां लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। चालक ने तुरंत बस रोकी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से बढ़ती गईं और देखते ही देखते पूरी बस में फैल गईं। पढ़ें पूरी खबर… देवरिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 6 कर्मचारी घायल देवरिया में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाई गई राजस्व टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। इसमें 5 कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद महिलाओं ने विरोध में अपने झोपड़ियों में आग लगा दी। घटना सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 हरैया लाला की है। यहां मस्जिद के पास मैनेजर यादव की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम कोर्ट के आदेश पर पहले ही सीमांकन कर दिया गया था, लेकिन कब्जाधारी निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे थे। भूमि स्वामी की शिकायत पर डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश से तहसीलदार अलका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे बाद हालात पर काबू पाया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि लेखपाल अजय चौधरी की तहरीर पर 15 उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पढ़िए पूरी खबर
कानपुर में पान मसाला कारोबारी के 12 से अधिक ठिकानों पर CGST की रेड; 40 से ज्यादा अफसर शामिल कानपुर में पान मसाला उद्योग से जुड़े कारोबारी गगन सिंह के 6 ठिकानों पर सीजीएसटी ने छापेमारी की। शुक्रवार देर शाम शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। टैक्स चोरी व तमाम वित्तीय गड़बड़ियों के बड़े साक्ष्य मिलने की सूचना है। सूत्रों ने बताया- छापेमारी में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी, स्टाक में अंतर जैसी खामियां मिलीं हैं। कारोबारी व इनके यहां काम करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर हरदोई में सियार ने दो मासूमों पर किया हमला; 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल, दूसरा बाल-बाल बचा हरदोई में शुक्रवार रात एक सियार ने 2 मासूम बच्चों पर हमला कर दिया है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दिलापुरवा गांव में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जंगली जानवरों से निपटने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे और उनके संभावित ठिकानों की पहचान की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर रिटायर्ड जेलर से वसूली पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई; ललितपुर जेल में अफसर रहे शशिकांत त्रिपाठी को राहत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ललितपुर जिला जेल के सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर शशिकांत त्रिपाठी से अधिक भुगतान की वसूली पर रोक लगा दी। साथ ही पुनरीक्षित वेतन के अनुसार याची को बकाया सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से याचिका पर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है और अगली सुनवाई की डेट 28 फरवरी तय की है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने याची शशिकांत त्रिपाठी की याचिका पर दिया है। पढ़िए पूरी खबर मेरठ के थाने में डॉग के साथ युवती ने बनाई REEL, परतापुर थाने में डांस जमकर किया डांस, पुलिस जारी करेगी नोटिस मेरठ में एक युवती का कुत्ते के साथ डांस करते रील बनाने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो परतापुर थाने का बताया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये वीडियो कब का है। पुलिस युवती के बारे में जानकारी करके उसे नोटिस जारी करेगी। पढ़िए पूरी खबर


