झारखंड छात्र संघ ने वर्ष 2026 के लिए विश्वविद्यालयों के िलए जारी यूनिफॉर्म लीव कैलेंडर में संशोधन की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा कि कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण जयंती और त्योहारों को अवकाश सूची से हटाकर केवल प्रतिबंधित अवकाश में रखा गया है, जो न्यायसंगत नहीं है।


