पाली | जिले के युवा मनीष सोमनानी 9 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। यह लगातार दूसरी बार है जब वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का यह उनका तीसरा अवसर है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। देशभर से आए युवाओं को संबोधित करेंगे।


