खंडवा | नववर्ष के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्षेत्रीय कार्यालय खंडवा द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना अंतर्गत आरबीओ खंडवा में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को मुख्य अतिथि आशुतोष सोनी, उप महाप्रबंधक एनएचएआई एवं मनोज कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई ने साइकिलें वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा तक पहुँच को आसान बनाना, आवागमन की सुविधा बढ़ाना तथा विद्यालय में नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करना है।


