पहले राउंड में लाइगर और साईं अकादमी विजयी, बादल मैन ऑफ द मैच

भास्कर संवाददाता | गुना 33वीं स्वर्गीय राजेंद्र सिंह रघुवंशी स्मृति टेनिस बॉल 8 विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को पहले राउंड के मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट आयोजक राम कुमार रघुवंशी ने बताया कि दिन भर खेले गए दोनों मैच बेहद रोमांचक और दर्शकों से भरपूर रहे। पहला मुकाबला लाइगर क्लब और जय माता दी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइगर क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में 97 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित ने शानदार 29 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय माता दी क्लब की टीम 66 रनों पर ऑलआउट हो गई और लाइगर क्लब ने यह मुकाबला 30 रन से जीत लिया। दिन का दूसरा मैच साई क्रिकेट अकादमी और फैज फर्नीचर बरखेड़ी राघौगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर साईं क्रिकेट अकादमी ने पहले फील्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करते हुए फैज फर्नीचर की टीम आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी, जिसमें फरदीन खान ने 16 गेंदों में 38 रन की आकर्षक पारी खेली। जवाब में साईं क्रिकेट अकादमी ने बिना विकेट खोए 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बादल बल्के ने 25 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। टूर्नामेंट में आगे भी कई रोचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों और कमेंटेटरों ने निभाई अहम भूमिका टूर्नामेंट के सफल संचालन में मैच अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजक राम रघुवंशी ने बताया कि दिन के दोनों मुकाबलों में अंपायर की भूमिका गौरव डागोरिया और संजीव धारू ने निभाई। वहीं स्कोरिंग की जिम्मेदारी लक्की छारी और चेतन व्यास के पास रही। मैच का रोमांच बढ़ाने के लिए कमेंट्री की जिम्मेदारी नीलेश रघुवंशी ने संभाली। सभी अधिकारियों के समन्वय से मुकाबले अनुशासित और सुचारू रूप से संपन्न हुए, जिसकी खिलाड़ियों और दर्शकों ने सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *