दतिया| शहर के तालाबों को स्वच्छ बनाने के लिए एक ओर बड़ा बजट खर्च हो गया तो दूसरी ओर उसकी के किनारे पर गंदगी फेंकी जा रही है। सीतासागर के पास ही बड़ी मात्रा में गंदगी के ढेर देखने को मिल रहे हैं। खास बात यह है कि हालही में नपा ने इस तालाब से जलकुंभी को खत्म करने के लिए 18 लाख रुपए खर्च किए थे। -आशीष अहिरवार


