दिन का पारा @18.7… कोहरे से दृश्यता घटकर 50 मीटर रही, सर्द हवा ने ठिठुराया

भास्कर न्यूज | बारां जिले में नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिनभर जिलेभर में बादल छाए रहने के साथ सर्द हवा चली, जिससे गलन बढ़ गई। वहीं जिलेभर में गुरुवार देर रात से ही कोहरा छाया रहा। सुबह तक दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। वाहन भी धीमी गति से गुजरते रहे। आगामी दिनों में भी सर्दी का असर जारी रहने के आसार हैं। तापमान में गिरावट आने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 4 डिग्री से कम तापमान रहने पर करें बचाव कम तापमान गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे पौधों में फुटाव अच्छा होता है और जड़ें मजबूत होती हैं। यदि यह ठंड लंबे समय तक बनी रहती है, तो दाने की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में बढ़ोतरी होती है। वहीं सरसों में इस समय फूल आने या फलियां बनने की अवस्था है। यदि रात का तापमान 4 डिग्री से नीचे गिरता है और हवा शांत हो जाती है, तो पाला पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों से राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण बारां समेत हाड़ौती संभाग मेंे बादल छाए हुए हैं। अब शुक्रवार को इसका असर खत्म हो गया है। अब शनिवार से मौसम साफ होने और धूप निकलने के आसार हैं। डीके सिंह, कृषि विश्वविद्यालय कोटा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *