इस साल भोपाल में पिछले साल के मुकाबले नए वाहनों की बिक्री में करीब 4.45% का उछाल आया है। यानी कार, दो पहिया और इलेक्ट्रिक व्हीकल तीनों ही कैटेगरी में 5869 वाहनों की बिक्री ज्यादा हुई है। आंकड़े बताते हैं कि भोपाल में वाहन बाजार की ग्रोथ भले ही 4-5% के दायरे में हो, लेकिन ईवी सेगमेंट ने 15% से ज्यादा की छलांग लगाई है। जानकारों का मानना है कि ईवी रजिस्ट्रेशन में आई दो अंकों की उछाल यह इशारा करती है कि आने वाले सालों में भोपाल का वाहन बाजार धीरे-धीरे पारंपरिक ईंधन से इलेक्ट्रिक की ओर शिफ्ट हो सकता है। आरटीओ भोपाल जितेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बार एक खास बात और रही कि दोनों वर्ष 2024 व 2025 में हाइएंड गाड़ियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई। जो शहर में बढ़ती क्रय क्षमता और प्रीमियम सेगमेंट की मांग दर्शाता है। कैटेगरी वाइज ट्रेंड: कार, टू-व्हीलर और ईवी में कैसी रही डिमांड कार: प्रीमियम सेगमेंट की मजबूत मौजूदगी 2024: 28,765 कार {2025: 30,272 कार
कार सेगमेंट में 1,507 कारों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हाइएंड कार टू-व्हीलर: प्रीमियम और सुपर बाइक सेगमेंट का दायरा बढ़ा इसमें 3,344 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जो कुल बढ़त का सबसे बड़ा हिस्सा है।
हाइएंड टू-व्हीलर: दोपहिया में भी प्रीमियम और सुपर-बाइक सेगमेंट का दायरा बढ़ रहा है। ईवी : सबसे तेज रफ्तार से बढ़ता हुआ सेगमेंट ईवी रजिस्ट्रेशन में करीब 15 प्रतिशत यानी 1,477 वाहनों की बढ़ोतरी हुई, जो सभी श्रेणियों में सबसे ज्यादा है।
क्यों बढ़ रही डिमांड
ईंधन लागत, पर्यावरणीय जागरूकता और ईवी विकल्पों की उपलब्धता के कारण ईवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों से जानें अपने शहर की जरूरत


