1.17 लाख वोटर्स के नोटिस किए जनरेट:एसआईआर… मतदान केंद्रों से गायब दो बीएलओ सस्पेंड

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का 23 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद से बीएलओ को मतदान केंद्रों पर बैठकर नए नाम जोड़ने और संशोधन के आवेदन लेने थे, लेकिन गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-295 और 96 के बीएलओ अपने केंद्रों से गायब रहे। इस पर लोक शिक्षण संस्थान में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रविंद्र कुमार डीकाते और आईटीआई में सहायक प्रशिक्षण अधिकारी मीनू बाला को सस्पेंड कर दिया गया है। सातों विधानसभा क्षेत्रों में नो मैपिंग वाले एक लाख 16 हजार 925 वोटर्स के नोटिस जनरेट हो चुके हैं। इनमें से 3 हजार 752 लोगों को नोटिस भी दे दिए गए हैं। 2 हजार 508 लोगों के दस्तावेज अपलोड हो गए हैं। नोटिस और सुनवाई का काम 14 जनवरी तक जारी रहेगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता का कहना है कि सभी विस के बीएलओ को केंद्रों पर बैठकर नए नाम जोड़ना और संशोधन के आवेदन लेना है। लापरवाही मिलने पर काईवाई की जाएगी। उत्तर में सबसे तेज काम नोटिस तामील करना और मतदाताओं के वेलिड दस्तावेजों को बीएलओ एप पर अपलोड करने के काम में उत्तर विधानसभा सबसे आगे चल रही है। यहां 10 हजार 80 मतदाताओं को नोटिस तामील किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 1037 को नोटिस देकर 401 मतदाताओं के दस्तावेज भी अपलोड कर दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *