सहसपुर क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर सक्रिय

गाड़ाडीह| बेमेतरा जिले के देवकर तहसील अंतर्गत सहसपुर गांव इन दिनों झोला छाप डॉक्टरों की वजह से चर्चा में है। करीब पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में बिना डिग्री और बिना सरकारी लाइसेंस के कथित डॉक्टर खुलेआम प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिन पर प्रशासन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति मरीजों, खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहा है। ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि शिकायत कहां और कैसे दर्ज कराई जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी प्रैक्टिस बंद कराई जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इस संबंध में साजा के बीएमओ डॉ. वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है, लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *