बालोद | ग्राम पटेल संघ बालोद की मासिक बैठक का आयोजन 4 जनवरी को किया गया है। बैठक दोपहर 12 बजे से मां बंजारी धाम जुंगेरा में होगी। संघ के उपाध्यक्ष भावसिंह यदुवंशी ने बताया कि बैठक में तहसील बालोद के ग्राम पटेलों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में 16 जनवरी को प्रस्तावित सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।


