लैडिंग नहीं होने से घबराए यात्री:500 मीटर से कम विजिबिलिटी, 5 फ्लाइटें 3 से 4 घंटे देरी से लैंड

घने कोहरे के कारण शुक्रवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 500 मीटर से कम रही। ऐसे में सुबह 7 से 10 बजे तक जयपुर, दिल्ली, मुंबई से उदयपुर आने वाली 5 फ्लाइटों की यहां लैंडिंग नहीं कराई जा सकी। इन फ्लाइटों को पहले अहमदाबाद भेजा गया। फिर सुबह 10:15 बजे बाद एक-एक कर वापस बुलाकर लैंडिंग कराई गई। इनमें जयपुर-उदयपुर 1, दिल्ली-उदयपुर 2 और मुंबई-उदयपुर 2 फ्लाइट शामिल हैं। इनकी लैंडिंग 3 से 4 घंटे की देरी से हो पाई। ऐसे में इनकी वापसी भी 3 से 4 घंटे की देरी से हो सकी और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उदयपुर आने के बाद भी फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं होने से कई यात्री कुछ समय के लिए तो घबरा भी गए। क्रू-मेंबर्स ने खराब मौसम का हवाला देकर विश्वास में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *