महिला आरक्षक से मारपीट को कांग्रेस ने बताया अक्षम्य अपराध:बैज बोले- जनता के बढ़ते गुस्से पर सरकार करे आत्ममंथन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायगढ़ के तमनार में महिला आरक्षक के साथ हुई बेरहमी से मारपीट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाला और अक्षम्य अपराध है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला आरक्षक पर हमला कर रहे हैं, उसके कपड़े फाड़े गए और वह हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगा रही है। महिला आरक्षक ने बड़ी मुश्किल से अपने अंग ढकते हुए खुद को बचाने की कोशिश की। बैज ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी महिला के साथ ऐसा करने की हिम्मत न करे। जनता में बढ़ते आक्रोश का मंथन करे सरकार दीपक बैज ने सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। जनता में सरकार और पुलिस के प्रति इतना गुस्सा क्यों बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले तक ऐसा कभी नहीं देखा गया। उन्होंने पिछले कुछ मामलों का भी जिक्र किया बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले पौने दो साल में जनता में इतना अविश्वास और विद्रोह बढ़ गया है कि यह सरकार के लिए सोचने का विषय है। आंदोलन शांत था, फिर हिंसा कैसे हुई? बैज ने बताया कि तमनार में आंदोलन 5 दिसंबर से चल रहा था और 27 दिसंबर तक यह शांतिपूर्ण था। उन्होंने सवाल किया कि अचानक इतनी हिंसा क्यों हुई और कहा कि जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जांच और साजिश की संभावना भी देखें बैज ने कहा कि महिला आरक्षक पर हमला किसने किया और क्यों, इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। दोषियों को तुरंत सामने लाया जाए और कड़ी कार्रवाई हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *