कोटा में आज साढ़े पांच घंटे तक बिजली कटौती:नांता, बूंदी रोड, चंद्रेसल रोड, देवली अरब रोड, रोटेदा रोड समेत कई इलाकों में रहेगा पावर कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: नयाखेड़ा, गणपति आवास, गणपति रेजीडेंसी, बूंदी रोड, मैनाल होटल, गणपति नगर, एसएलडीसी, विराट नगर, संगम बिहार, गणेश पाल, जोगेंद्र सिंह नगर, नांता और नयाखेड़ा बाड़ी का कुछ क्षेत्र, विंडसर पार्क, सेंट जॉन स्कूल, सुभाष नगर ,बजरंगपुरा, कृष्णा विहार, लक्ष्मण विहार इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: आकाश नगर, प्रगति नगर, श्याम नगर, बालाजी आवास, शुभ लाभ एन्क्लेव, ब्रिज विला, बख्शी स्प्रिंगडेल्स स्कूल, उत्तम नगर, हरि नगर, मनसा कॉलोनी, अर्जुन विहार, बालाजी आवास 1,2,3, देवली अरब रोड पर, अशोक विहार, उज्जवल विहार, चंद्रेसल मैन रोड, डिस्पेंसरी काला तालाब, कालाजी की टापरी, पार्वती पुरम, राम सरोवर कॉलोनी, भारत विहार, देवनारायण मंदिर के पास, अब्दुल कलाम आवास योजना, चंद्रसेल पुलिया, डिफेंस कॉलोनी, महाराणा प्रताप रेजीडेंसी, विकास नगर, सुखदेव रेजीडेंसी, पार्वतीपुरम एक्सटेंशन के पास, उड़िया बस्ती, गणेश नगर, विज्ञान नगर सेक्टर 6, 7 और 8 इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक: समृद्धि रेजीडेंसी, स्वराज एन्क्लेव, कृष्णा रेजीडेंसी, शिव धाम और रोटेदा रोड इलाकों में चार घंटे बिजली कटौती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *