केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में एक जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हो चुकी हैं, जो 14 फरवरी तक चलेंगी। ये परीक्षाएं केवल बोर्ड द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षक ही कराएंगे। स्कूलों को स्थानीय स्तर पर प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट या असेसमेंट कराने के लिए कोई बाहरी परीक्षक का इंतजाम करने का कोई अधिकार नहीं होगा। बोर्ड की ओर से इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किए गए है। इसमें बताया कि अगर यह पाया जाता है कि स्कूल ने सीबीएसई द्वारा नियुक्त न किए गए किसी दूसरे बाहरी परीक्षक से प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई हैं, तो वह अमान्य होंगी। बोर्ड के पास इन्हें रद्द करने का अधिकार होगा। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट एक जनवरी से 14 फरवरी के बीच तय समय सीमा के अंदर कराए जाएं। इधर परीक्षाओं में लगने वाले कार्मिकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया है। जिसकी जानकारी बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड की साल 2026 की 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी। विस्तार से जानने के लिए करें CLICK


