शाजापुर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, छाया कोहरा:विजिबिलिटी 50 मीटर से कम; विशेषज्ञ बोले- आगामी तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

शाजापुर में नए साल के दूसरे दिन से शुरू हुआ ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं और घने कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। शनिवार सुबह से ही नगर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। सड़कों पर 50 मीटर तक देख पाना भी मुश्किल रहा, जिसके कारण वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ओस गिरने के कारण सड़कें और वाहन पूरी तरह गीले हो गए, जिससे फिसलन की स्थिति बनी हुई है। कोहरे और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट इससे पहले शुक्रवार को भी पूरे दिन शाजापुर में कोहरा छाया रहा था। ठंडी हवाओं के चलते लोग दिनभर अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले करीब चार डिग्री गिरकर 23.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि रात का तापमान भी 11 डिग्री पर पहुंच गया था। खराब मौसम के कारण लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकांश लोग घरों में ही रहे, जिससे बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चहल-पहल कम रही। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए, वहीं कई स्थानों पर अलाव जलाते हुए भी लोग नजर आए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सर्दी का असर बने रहने की संभावना जताई है। ठंडी हवाओं के कारण मौसम में अचानक बढ़ी ठंड मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में अचानक ठंड बढ़ी है। आगामी तीन दिन और दिन और रात तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान घना कोहरा और सर्दी का असर बना रहेगा। वही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *