सागर में आज पानी नहीं आएगा:टंकियों की सफाई होगी, नालियों में पड़ी कनेक्शन लाइन भी हटेगी; इंदौर की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट

:इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद सागर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर शहर में पेयजल सप्लाई पाइप लाइनों की मरम्मत और पानी की टंकियों की सफाई का काम शुरू कराया गया है। शनिवार (3 जनवरी) को शहर की टंकियों की सफाई की जाएगी। इस वजह से शनिवार को पूरे शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। शनिवार के बदले अब रविवार को पानी दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, टाटा पेयजल सप्लाई और सेनिटेशन टीम के साथ बैठक की। उन्होंने इंजीनियरों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल सप्लाई में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। नालियों से हटेंगी पुरानी लाइनें
निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पुरानी पेयजल सप्लाई लाइन बंद कर दी गई है, वहां नालियों में पड़े कनेक्शन हटवाएं जाएं। साथ ही ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएं, जहां टाटा की पानी की लाइन और सीवर लाइन एक-दूसरे के बहुत नजदीक हैं। ऐसे पॉइंट्स की बारीकी से जांच कर पाइप लाइनों को चारों तरफ से दुरुस्त किया जाए। नालियों में साफ पानी न बहे
निगमायुक्त ने कहा कि शहर में हाउस होल्ड सीवर कनेक्शन होने के बाद घरों का सीवेज सीधे ट्रीटमेंट प्लांट में जा रहा है। इससे अधिकांश नालियों में पानी का बहाव खत्म हो गया है। ऐसे में अगर सप्लाई के दौरान नालियों में पानी बहता दिखे, तो उसे रोकने के समुचित प्रयास करें। लीकेज पूरी तरह सुधारे जाएं। साथ ही सेप्टिक टैंकों की सफाई वैज्ञानिक तरीके से कराई जाए। 3 जनवरी का पानी 4 को मिलेगा
निगमायुक्त खत्री ने बताया कि शहर की सभी पानी की टंकियों की सफाई के लिए शनिवार को राजघाट पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। 3 जनवरी को सफाई होने के कारण इस दिन की सप्लाई 4 जनवरी को की जाएगी। वहीं, 4 जनवरी को होने वाली सप्लाई 5 जनवरी को होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *