सतना-मैहर में कोहरे का यलो अलर्ट:तीन दिन तक घना कोहरा और शीतलहर का खतरा, सर्द हवाओं से बढ़ी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण सतना और मैहर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने रीवा संभाग में तीन दिनों तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात से ही कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। शुक्रवार की देर रात से कोहरा गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शनिवार सुबह तक जारी रहा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर भारत की ओर से आने-जाने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे शुक्रवार सुबह बादल और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में सवा तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 12.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दिनभर बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही, जिससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में सुबह की नमी 89 प्रतिशत और शाम को 74 प्रतिशत दर्ज की गई। शुक्रवार शाम से सर्द हवाओं के चलने से देर रात तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड बनी रही। 3 से 6 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण सतना और रीवा संभाग में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने 3 से 6 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने की आशंका जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *